- Hindi News
- दालों में तेजी, 96 रुपए िकलो बिका मूंग मोगर
दालों में तेजी, 96 रुपए िकलो बिका मूंग मोगर
दिसावरीमांग निकलने से दालों में एक बार फिर तेजी का रुख बना है। साबुत मूंग के भाव बढ़ने से मूंग दाल गुरुवार को 200 रुपए प्रति क्विंटल महंगी हो गई। थोक में मूंग का मोगर 9400 से 9600 रुपए (94 से 96 रु. प्रति किलो) तथा मूंग छिलका दाल 8300 से 8600 रु. प्रति क्विं. बेची जा रही थी।
राजकमल दाल मिल के कमल सैनी ने बताया कि राज्य की उत्पादक मंडियों में मूंग की दैनिक आवक घटकर करीब पांच हजार बोरी के आसपास रह गई है, जबकि नया मूंग मार्च-अप्रैल से पहले आने की संभावना नहीं है।
इसी प्रकार उड़द जोधपुर दो दिन में 200 रुपए उछलकर आज 6050 रुपए प्रति क्विंटल बिक गया। मुंबई पोर्ट पर उड़द के भाव 5600 रुपए प्रति क्विंटल बताए गए। उड़द मोगर एवं छिलका दाल में भी 100-100 रुपए प्रति क्विंटल की तेजी रही।