पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वेंचर केपिटल फाइनेंस पर नेशनल कांफ्रेंस आज

वेंचर केपिटल फाइनेंस पर नेशनल कांफ्रेंस आज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कॉर्पोरेट संवाददाता | जयपुर

वेंचरकेपिटल-इमर्जिंग ट्रेंड्स पर शुक्रवार को नेशनल कांफ्रेंस का आयोजन किया जा रहा है। क्लार्क्स आमेर में सुबह दस बजे शुरू होने वाली इस कांफ्रेंस का उद्घाटन प्रदेश के उद्योग मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर करेंगे।

इसे राजस्थान वेंचर केपिटल फंड (आरवीसीएफ) और सीआईआई आयोजित कर रही है। आरवीसीएफ के सीईओ गिरिश गुप्ता के अनुसार इसमें कई वेंचर कैपिटलिस्ट, फाइनेंशियल इन्वेस्टर, एंटरप्रेन्योर्स, उद्योगपति और इनोवेटिव व्यवसाय की शुरूआत करने वाले लोग भाग ले रहे हैं।