- Hindi News
- एसडीएम, बीडीओ अपने क्षेत्र में बनाएंगे एक मॉडल रोड
एसडीएम, बीडीओ अपने क्षेत्र में बनाएंगे एक मॉडल रोड
जयपुर | जिलेमें सभी एसडीएम बीडीओ अपने क्षेत्र में एक मॉडल रोड बनाएंगे। इस रोड को गौरव पथ के रुप में विकसित किया जाएगा। इस मॉडल रोड पर दुर्घटना नहीं हो तथा आवागमन सुगम हो, इसके लिए एसडीएम बीडीओ पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के साथ काम काम करेंगे।
गौरव पथ को अतिक्रमण होर्डिंग से भी मुक्त रखा जाएगा। कलेक्टर कृष्ण कुणाल ने जिले में सड़कों की स्थिति सुधारने पर पहल करते हुए प्रत्येक सब डिवीजन में एक मॉडल रोड बनाने की प्लानिंग की है। कलेक्टर ने एसडीएम बीडीओ को अपने क्षेत्र में किसी एक सड़क मार्ग को मॉडल रोड के रूप में चिन्हित कर उसे गौरव पथ के रूप में विकसित करने के लिए कहा है। इसके लिए पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन के साथ बैठक कर कार्यवाही को अंतिम दिया जाएगा। सड़क बार-बार नहीं टूटे, इसका भी इंतजाम करना होगा। दुर्घटना को रोकने के लिए ऐसे स्थानों को चिन्हित कर वहां की समस्या का समाधान किया जाएगा।
कलेक्टर ने सभी एसडीएम को अपने क्षेत्र में नेशनल हाइवे स्टेट हाइवे के दोनों तरफ लग रहें होर्डिग्स अतिक्रमण हटाने के लिए भी कहा है।