पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जलदाय विभाग में जेईएन के भर्ती से उपभोक्ताओं को राहत

जलदाय विभाग में जेईएन के भर्ती से उपभोक्ताओं को राहत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | जलदायविभाग में जेईएन के 824 पदों पर भर्ती होने के बाद उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। फिलहाल विभाग में एईएन का प्रमोशन होने के बाद दस महीने से जेईएन के पद खाली है तथा एईएन को ही जेईएन का काम करना पड़ रहा है। इससे सप्लाई तथा कनेक्शन संबंधित समस्याओं के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है।

राजस्थान कौैंसिल ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश सिंह सांखला ने बताया कि पिछले एक साल से जेईएन की भर्ती पेंडिंग थी। सरकार ने जेईएन के 824 पदों पर भर्ती का निर्णय लेकर आम लोगों को राहत दी है।