- Hindi News
- सुभाष गर्ग अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जाएंगे विश्व बैंक
सुभाष गर्ग अक्टूबर के आखिरी सप्ताह में जाएंगे विश्व बैंक
वि.सं. जयपुर | आईएएससुभाष गर्ग अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में विश्व बैंक में पद संभालेंगे। गर्ग ने बताया कि उन्हें 1 नवंबर से पद संभालना है। इसकी तैयारियों के लिए वे 24 सितंबर को दिल्ली रवाना हो जाएंगे। वहां वे एक माह का प्रशिक्षण लेंगे। उनकी इस नई पोस्टिंग के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी ने शुभकामनाएं दी हैं। गौरतलब है कि राजस्थान से पहली बार कोई अधिकारी विश्व बैंक में प्रतिनियुक्ति पर जा रहा है। गर्ग ने बताया कि इस अवसर को पाकर उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है। गर्ग राजस्थान कैडर के 1983 बैच के आईएएस हैं और दिसंबर 2013 से वह प्रदेश के प्रमुख वित्त सचिव का पद संभाले हुए थे।