पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोड सेफ्टी पर सेमिनार

रोड सेफ्टी पर सेमिनार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर | प्रदेशमें बढ़ती दुर्घटनाओं में कमी लाने और ट्रैफिक नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए सोमवार को रोड सेफ्टी पर सेमिनार का आयोजन किया जाएगा। सेमिनार ऑल इंडिया मोटर ड्राइविंग स्कूल एसोसिएशन की ओर से शास्त्रीनगर साइंस पार्क में आयोजित होगी।



इसमें लोगों को ट्रैफिक नियमों और ड्राइविंग स्कूलों को आधुनिकीकरण करने पर जोर दिया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सार्वजनिक निर्माण मंत्री युनूस खान होंगे। विशिष्ट अतिथि परिवहन सचिव राजेश्वर सिंह और एसीबी के डीजी मनोज भट्ट होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष गिरीश शर्मा ने बताया कि सेमिनार में रिटायर्ड ट्रांसपोर्ट अधिकारी, ट्रैफिक और सड़क सुरक्षा विशेषज्ञ भाग लेंगे।