पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एससी वर्ग को िफर करेंगे सक्रिय : राजू

एससी वर्ग को िफर करेंगे सक्रिय : राजू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. कांग्रेस ने लोकसभा और विधानसभा चुनावों में खिसके दलित वोट बैंक को फिर से अपने साथ लाने की कवायद तेज कर दी है। पिछले दिनों कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पहल पर इसकी शुरुआत सबसे पहले राजस्थान से की गई है।

इस संबंध में रविवार को पार्टी के एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के. राजू की अध्यक्षता में यहां पीसीसी में बैठक हुई। इसमें प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत विभाग के प्रदेशभर के प्रमुख पदाधिकारी आए। राजू ने कहा, प्रदेश में एससी विभाग फिर से अपना जनाधार बढ़ाएगा। इसके बाद संगठन में और चुनावों के दौरान सक्रिय कार्यकर्ताओं के टिकट की अनुशंसा की जाएगी। इसके लिए सातों संभागों के समन्वयक बनाए गए हैं। ये सभी जिला ब्लॉक स्तर पर दलितों से संपर्क कर उनके मुद्दों को उठाएंगे।
सचिन पायलट ने कहा कि भाजपा दलितों के प्रति जो भी कदम उठाएगी उसका विरोध किया जाएगा। इसके लिए दलित नेटवर्क बढ़ाया जाएगा और एससी विभाग को प्रदेश कांग्रेस का इसके लिए पूरा समर्थन मिलेगा। उन्होंने कहा कि सरकार का दलितों के प्रति चेहरा सामने गया है। क्योंकि सरकार में एक भी दलित को मंत्री नहीं बनाया गया है।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा नीतियों ने ही देश को विकास के अंजाम तक पहुंचाया है। यह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही सोच थी कि 73वां 74वां संविधान संशोधन करके महिलाओं दलितों को जनप्रतिनिधि बनने का मौका दिया जिससे वह सत्ता में भागीदार बन सके।

जिस समय अशोक गहलोत अपनी बात कह रहे थे, उसी समय पूर्व विधायक प्रकाश बैरवा खड़े होकर बोले, काम तो हमने बहुत किया, लेकिन मोदी की भाषा में जवाब देने वाला कोई नहीं था। इस पर कमेंट आया, आप जवाब दे देना उनकी भाषा में।