पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षक संगठनों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

शिक्षक संगठनों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर|राजस्थान प्राथमिकएवं माध्यमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में 6 शिक्षक संगठनों ने रविवार को शिक्षा संकुल के बाहर हस्ताक्षर अभियान चलाया। हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन को प्रधानमंत्री को भेजा जाएगा। ज्ञापन में एकीकरण में आरटीई के नियमों की अवहेलना और स्कूलों को अकारण बंद करने की शिकायत की जाएगी। इस दौरान शिक्षकों के साथ साथ कर्मचारियों, विद्यार्थियों राहगीरों ने भी मांगों के समर्थन में हस्ताक्षर किए। संघ के प्रदेश अतिरिक्त महामंत्री शशिभूषण शर्मा ने कहा कि इस ज्ञापन को प्रधानमंत्री को भेजकर शिक्षकों की वेदना से अवगत कराया जाएगा।



अभियान में राजस्थान राज्य महिला शिक्षक संघ, राजस्थान प्रयोगशाला सहायक संघ, राजस्थान विशेष शिक्षक संघ, राजस्थान संस्कृत शिक्षा विभागीय शिक्षक संघ से जुड़े पदाधिकारी भी मौजूद थे।