गाय की मौत से हंगामा
जयपुर|ब्रह्मपुरी रोडपर मंगला माता मार्ग में रविवार को एक गाय की मौत से हंगामा खड़ा हो गया। लोगों के मुताबिक पिछले 5 दिन में शुक्लपुरी, मंगला माता मार्ग के आसपास लगभग 8 गायों की मौत हो चुकी है, जो किसी विषाक्त पदार्थ के खाने हुई है। गायों की मौत की वजह पता लगाने की मांग को लेकर लोगों ने पुलिस को मौके पर बुलाया। ब्रह्मपुरी पुलिस ने गाय का पोस्टमार्टम कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ही गाय का शव उठाने दिया गया। कॉलोनीवासियों को स्थानीय निवासी अमित ने बताया कि शुक्लपुरी में रहने वाली एक महिला ने रात 11 बजे बाइक सवार 3-4 युवकों को गाय को कुछ खिलाते देखा था। महिला को उनकी गतिविधि संदिग्ध लगी तो उसने आवाज लगाकर युवकों से बात करने का प्रयास किया लेकिन वे भाग निकले।