पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी करने बांसवाड़ा से किराए की कार में आते थे बदमाश

चोरी करने बांसवाड़ा से किराए की कार में आते थे बदमाश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| झोटवाड़ाथाना पुलिस ने बांसवाड़ा पुलिस की सहायता से बांसवाड़ा में अंतरराज्यीय गिरोह के दो शातिर नकबजनों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में बदमाशों ने बताया कि वे बांसवाड़ा से किराए की कार लेकर जयपुर पहुंचते और कार को पार्किंग में खड़ी कर चोरी करते थे। बदमाशों ने गुजरात, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक में चोरी करना स्वीकार किया है। बदमाशों को जयपुर पुलिस के साथ गंगानगर, हनुमानगढ़, सीकर जिलों की पुलिस भी तलाश कर रही थी।

डीसीपी वेस्ट कैलाश विश्नोई ने बताया कि गिरफ्तार आदिवासी हरीश उर्फ हरिया और परमेश उर्फ फंटू बांसवाड़ा में झरी भूंगड़ा के हैं। पूछताछ में बताया कि गिरोह के साथ मिलकर अब तक करीब 35 वारदात कर चुके हैं। इनमें महाराष्ट्र अमरावती में 36 लाख रु. की चोरी और बांसवाड़ा में ज्वैलरी की दुकान से 12 किलो चांदी के जेवर चुराने का मामला भी है। झोटवाड़ा में अमित गारमेंट्स में चोरी हुई थी। पुलिस ने चोरी के काम लिए तकनीकी साधनों के बारे में जानकारी ली तब पता चला कि बांसवाड़ा के आदिवासी गिरोह यह तकनीक उपयोग कर रहा है।