- Hindi News
- प्रजापति समाज : प्रतिभाओं बुजुर्गों का सम्मान
प्रजापति समाज : प्रतिभाओं बुजुर्गों का सम्मान
प्रजापति समाज : प्रतिभाओं बुजुर्गों का सम्मान
जयपुर| प्रजापतिसमाज, जयपुर की ओर से दिल्ली रोड स्थित बंगाली बाबा आश्रम में रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह हुआ। इस अवसर पर प्रजापति समाज के 125 बच्चों को हिंदी इंग्लिश की डिक्शनरी, प्रशस्ति पत्र और दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। समारोह में समाज के तीन बुजुर्ग र|ों का सम्मान किया गया। इनमें पांचूराम वर्मा, केदार खटोड और भैरूराम प्रधान को साफा और शॉल ओढ़ाकर सम्मान किया। मुख्य अतिथि जैतारण विधायक सुरेंद्र गोयल थे। अध्यक्षता मूर्तिकार पद्मश्री अर्जुन प्रजापति ने की। विशिष्ट अतिथि विधायक सुरेंद्र पारीक, निर्मल कुमावत, समाज की प्रदेशाध्यक्ष सरोज प्रजापति थी। अंत में सांस्कृतिक प्रस्तुति भी हुई।