पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिंदी भाषा के विकास के लिए मिलकर प्रयास की जरूरत

हिंदी भाषा के विकास के लिए मिलकर प्रयास की जरूरत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिंदी दिवस समारोह में बोले शिक्षामंत्री

जयपुर|भाषाएवं पुस्तकालय विभाग की ओर से रविवार को जवाहर कला केंद्र में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने हिंदी की वर्तमान दशा पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके विकास के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि भाषा संवाद का माध्यम ही नहीं, बल्कि संस्कारों की द्योतक भी है। अंग्रेजी से काम चलाऊ ज्ञान तो प्राप्त किया जा सकता है, लेकिन लोगों से संपर्क स्थापित करने के लिए हिंदी ही सर्वोत्तम माध्यम है।

समारोह की अध्यक्षता करते हुए प्रमुख शिक्षा सचिव पीके गोयल ने कहा कि आज ग्रामीण मध्यम वर्ग लोग अंग्रेजी सीखने लगे हैं। लेकिन एक दूसरा वर्ग है जो अंग्रेजी भाषा को अधिक कठिन बनाता जा रहा है ताकि उस वर्ग की तथाकथित श्रेष्ठता बनी रहे। उन्होंने अंग्रेजी को गुलामी की मानसिकता का प्रतीक बताया। मुख्य वक्ता साहित्यकार देवर्षि कलानाथ शास्त्री ने विश्वास व्यक्त किया कि हिंदी के अच्छे दिन आने वाले हैं। इस दौरान शास्त्री ने अंग्रेजी भाषा की कई खामियों और हिंदी की खासियत पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में राजस्थान बोर्ड की परीक्षाओं में हिंदी विषय में 100 फीसदी अंक प्राप्त करने वाले 26 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।