पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गहलोत ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना की

गहलोत ने बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत सामग्री रवाना की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर. पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत सेवा संस्थान के संस्थापक अशोक गहलोत ने रविवार को जम्मू एवं कश्मीर के बाढ़ पीिड़तों के लिए संस्थान की ओर से खाद्य सामग्री के एक ट्रक को अपने निवास से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पूरे देश के लिए विपदा की घड़ी है। इस अवसर पर पूर्व उप राज्यपाल वीरेंद्र कटारिया, भारत सेवा संस्थान के अध्यक्ष डॉ. पी.सी. व्यास, सचिव गिरधारी सिंह बापना आिद मौजूद थे।

आगे आए शिक्षक : राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के सदस्य बाढ़ पीड़ितों की सहायतार्थ एक दिन का वेतन देंगे। यह निर्णय संघ की रविवार को हुई बैठक में किया गया।

आरएसएस ने धन संग्रह : जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीड़ितों के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार को गोविंददेवजी मंदिर में धन संग्रह किया गया। स्वयंसेवकों ने मंदिर में काउंटर लगाकर सहयोग की अपील की। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने योगदान दिया। संघ के विवेक गुप्ता ने बताया कि संघ के जयपुर प्रांत की ओर से भी 13 से 15 सितंबर तक धन संग्रह अभियान चलाया जा रहा है। धन संग्रह के लिए स्वयंसेवक दल बनाकर लोगों के बीच जा रहे हैं और पीड़ितों के लिए सहयोग की अपील कर रहे हैं।