सकल जैन समाज ने की सामूहिक क्षमायाचना
जयपुर| सकलजैन समाज की ओर से रामबाग सर्किल स्थित सुबोध पब्लिक स्कूल प्रांगण में रविवार को श्वेतांबर दिगंबर जैन समाज का सामूहिक क्षमा याचना समारोह हुआ। इस मौके पर मुनि मूलमुनि, राकेश मुनि, साध्वी मुक्तिरसा, डॉ. संपूर्ण यशा, आर्यिका शशिप्रभा सहित अन्य मुनि साध्वी के प्रवचन हुए। संतों ने कहा कि पूजा आराधना पद्धति भले ही अलग-अलग रखें, लेकिन परंपरा और पहचान एक हो। हमारे क्षमापना पर्व और महत्वपूर्ण जयंती भी एक हों। मुख्य अतिथि आईएएस कुलदीप रांका थे। विशिष्ट अतिथि आईपीएस डीसी जैन, महाधिवक्ता नरपत मल लोढ़ा जस्टिस एनके जैन थे। बड़ी संख्या में दिगंबर और श्वेतांबर जैन धर्मावलंबियों ने एक दूसरे से वर्षभर की गलतियों की क्षमायाचना की।
उधर, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर त्रिवेणी नगर में क्षमापना पर्व एवं सम्मान समारोह हुआ। मंदिर समिति के प्रचार मंत्री नरेश कासलीवाल ने बताया कि संस्कृत कॉलेज के सभागार में हुए कार्यक्रम में 14 बाल गौरवों को और बुजर्गों को भी सम्मािनत किया गया।