पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एनुअल फंक्शन में दिखे हिंदुस्तान के रंग

एनुअल फंक्शन में दिखे हिंदुस्तान के रंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मेरी बेटी ने रूबरू करवाया था कैंपस से

घुड़सवारीके दौरान गजब का नियंत्रण हो या शूटिंग रेंज में निशाने पर पैनी नजर रखते स्टूडेंट्स। ऐसी कई गतिविधियों में स्टूडेंट्स ने बेहतरीन प्रदर्शन का परिचय दिया। मौका था मंगलवार को वनस्थली विद्यापीठ के एनुअल फंक्शन का। इसमें म्यूजिक, क्लािसकल फोक डांस, डिमॉन्स्ट्रेशन और एकेडमिक विजिट भी शामिल रहे। प्रोग्राम की शुरुआत चीफ गेस्ट डाॅ. रमेश पोखरियाल \\\"निशंक\\\' के स्वागत से हुई। इस मौके पर विद्यापीठ की अध्यक्ष प्रो. चित्रा पुरोहित, उपाध्यक्ष प्रो. सिद्धार्थ शास्त्री कुलपति आदित्य शास्त्री ने विद्यापीठ की खासियत और छात्राओं की उपलब्धियों का ब्यौरा दिया। वहीं स्कूल ऑफ फिजिकल साइंस में स्टूडेंट्स के इनोवेटिव प्रोजेक्ट्स डिस्प्ले किए गए। बीटेक स्टूडेंट निमिशा और प्रभलीन द्वारा ऑफिस और फ्लैट्स के लिए तैयार किए गए सिक्योर स्मार्ट कार्ड सराहनीय प्रोजेक्ट रहा, जिसे मेन गेट पर स्वाइप करने के बाद ही गेट खुल सकता है।