पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नटवर सिंह कल जयपुर में प्रस्तुत करेंगे आत्मकथा

नटवर सिंह कल जयपुर में प्रस्तुत करेंगे आत्मकथा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्वविदेश मंत्री नटवर सिंह बुधवार को वर्तमान सरकार की विदेश नीति पर अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। मौका होगा होटल मैरियट में आयोजित होने वाले प्रभा खेतान मेमोरियल लेक्चर का। वे गुरुवार को अपनी आत्मकथा वन लाइफ इज नॉट इनफ का विमोचन करेंगे। यह कार्यक्रम स्टेप बाय स्टेप फाउंडेशन की ओर से आयोजित किया जाएगा। मूल रूप से अंग्रेजी में लिखी गई यह आत्मकथा अब हिंदी भाषा में भी उपलब्ध है और बेस्ट सेलर्स में शामिल हो चुकी है। दिल्ली के राजनीतिक गलियारों में नटवर सिंह के अनुभव पर केंद्रित इस किताब में वोल्कर कन्ट्रोवर्सी और सोनिया गांधी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार के रूप में इनकार सहित कई घटनाओं का जिक्र है जिसके कारण ये हाल ही चर्चा में रही।