पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • क्लाइमेट कन्वेंशन में आएंगे अन्ना हजारे

क्लाइमेट कन्वेंशन में आएंगे अन्ना हजारे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर जयपुरमें 26 सितंबर से क्लाइमेट चेंज एंड वाटर-2014 पर तीसरा एनुअल कन्वेशन शुरू होने जा रहा है। 28 सितंबर तक चलने वाले इस कन्वेशन में देशभर के नामी-गिरामी साइंटिस्ट्स, रिसर्चर, ब्यूरोक्रेट्स, सोश्यल एक्टिविट्स हिस्सा लेंगे। यह कन्वेशन सुरेश ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी में आयोजित होगा। यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. डीएन राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि कन्वेशन में कुल 22 सेशन होंगे। सम्मेलन में समाजसेवी अन्ना हजारे, पूर्व आईपीएस डॉ. किरण बेदी, सामाजिक कार्यकर्ता नफीसा अली, गांधीवादी अमरनाथ, सामाजिक कार्यकर्ता कुमार प्रशांत, नर्मदा बचाओ आंदोलन की मुख्य मेघा पाटकर, राष्ट्रीय युवा योजना के डॉ. एसएन सुब्बाराव और वाटरमैन राजेंद्र सिंह होंगे।