टीचिंग और रिसर्च में बढ़ाएंगे भागीदारी
मैनचेस्टरयूनिवर्सिटी, यूके की सीनियर इंटरनेशनल ऑफिसर एलिजाबेथ ग्रीन ने कहा कि आज के ग्लोबल युग में शिक्षण संस्थानों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और अंतरराष्ट्रीय स्तर के कौशल विशेषज्ञता प्रदान करने के लिए शिक्षण संस्थानों को अापसी सहयोग बढ़ाना होगा। ग्रीन मंगलवार को जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी के सिलास ऑडिटोरियम में स्टूडेंट्स के साथ इंटरेक्शन कर रही थीं। स्टूडेंट्स ने उनसे ब्रिटेन की यूनिवर्सिटीज में कॅरिअर अवसरों के बारे में सवाल पूछे।
इससे पूर्व जेएनयू के चांसलर डॉ. संदीप बक्शी और एलिजाबेथ ग्रीन ने जेएनयू और मैनचेस्टर यूनिवर्सिटीज के बीच आपसी बौद्धिक, शैक्षणिक और सांस्कृतिक संबंध मजबूत बनाने की दिशा में साझा वर्कशॉप, सेमिनार, रिसर्च प्रोजेक्ट, ट्रेनिंग प्रोग्राम, दूरस्थ शिक्षा, व्यावसायिक शिक्षा आिद में आपसी भागीदारी रचनात्मक और समन्वित प्रोग्राम बढ़ाने पर जोर दिया।