पॉलीथिन मुक्त जयपुर का दिया संदेश
सिटी रिपोर्टर स्वच्छताअभियान के तहत जयपुर नगर निगम तथा नेचर क्लब ऑफ राजस्थान के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को पॉलीथिन मुक्त जयपुर बनाने के लिए जन शिक्षा अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत अंबेडकर सर्किल पर कार्यकर्ताओं ने पोस्टर, बैनर, तख्तियां आदि लेकर तीन घंटे तक जनशिक्षा का कार्य किया एवं नागरिकों से पॉलीथिन थैलियां उपयोग नहीं करने का अनुरोध किया।