- Hindi News
- आज स्टूडेंट्स के बीच होंगे रवींद्र उपाध्याय
आज स्टूडेंट्स के बीच होंगे रवींद्र उपाध्याय
शाहरुखखान की आने वाली फिल्म हैप्पी न्यू ईयर में आवाज दे चुके जयपुर के रवींद्र उपाध्याय बुधवार को स्टूडेंट्स से एक कार्यक्रम में रूबरू होंगे। मानसरोवर स्थित दी आईआईएस यूनिवर्सिटी की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा एनएसएस दिवस के उपलक्ष्य में बुधवार को राज्यस्तरीय देशभक्ति एकल गायन प्रतियोगिता होगी। इस मौके पर आईएएस एवं प्रिंसिपल सेक्रेटरी, फूड एवं सिविल सप्लाइज़, राजस्थान सरकार, सुबोध अग्रवाल मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहेंगे। छात्र-छात्राओं की गायन क्षमता के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा एवं जजों के पैनल में मौजूद होंगे केसरिया मोरे बालम फेम बॉलीवुड सिंगर रवींद्र उपाध्याय। इन्होंने हाल ही में हैप्पी न्यू ईयर फिल्म में अपनी आवाज़ दी है। वहीं मशहूर सितारवादक अंकित भट्ट एवं क्लासिकल सिंगर डॉ. प्रेम दवे भी जज की भूमिका में मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम में विजयनगर, कोठपुतली, सीकर, भीलवाड़ा आदि राज्य के कोने-कोने से विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्रा भाग लेंगे।