पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन सौ स्पेनिश बाराती और जयपुर की रॉयल मॉक वेडिंग

तीन सौ स्पेनिश बाराती और जयपुर की रॉयल मॉक वेडिंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गणेशपूजा के साथ शुरू होने वाली हिंदू रीति-रिवाजों से सराबोर शादी में सिर्फ आने वाले मेहमान ही साक्षी नहीं बनते बल्कि मंत्रोच्चारण के जरिए 36 करोड़ देवी-देवता भी उस शादी के साक्षी बनते हैं। ये महज एक शादी होकर हिंदी संस्कृति को जानने का एक मौका है। इसी संस्कृति को जानने के लिए स्पेनिश दल ने जयपुर में सोमवार देर रात मॉक वेडिंग की। होटल राज पैलेस में हुई वेडिंग में दो जोड़े ने शादी की। वहीं उनके तीन सौ फ्रैंड्स बाराती के तौर पर शामिल हुए।

शाहीलवाजमों के साथ बारात

होटलमें हुई वेडिंग में शाही अंदाज बखूबी नजर आया। जहां दुल्हनें रेड साड़ी में नजर आईं वहीं पुरुष साफों में नजर आए। हाथी पर दूल्हों के साथ पुरुषों ने होटल में सामने से एंट्री की। वहीं साइड से होने वाली एंट्री में दुल्हनों का अंदाज भी दिलचस्प रहा। दुपट्टे के बीच में रेड साड़ी में दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ पंडाल तक आई।

राज पैलेस में साेमवार देर रात भारतीय रिवाज से हुई शादी।