- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर रोटरीक्लब जयपुर नॉर्थ की ओर से आयोजित किए
सिटी रिपोर्टर रोटरीक्लब जयपुर नॉर्थ की ओर से आयोजित किए
सिटी रिपोर्टर रोटरीक्लब जयपुर नॉर्थ की ओर से आयोजित किए जा रहे सोशल कप के तहत रविवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स ग्राउंड में तीन मैच खेले गए। कार्यक्रम के सहसंयोजक स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि पहला मैच थार सिक्युरिटीज और यूडीएमएल के बीच हुआ। दूसरा मैच एचडीएफसी बैंक और रोटरी क्लब पावनधाम की टीमों के बीच खेला गया। बच्चों की शिक्षा सहायतार्थ रोटरी क्लब जयपुर नार्थ एवं एलआईसी के मध्य क्रिकेट मैत्री मैच खेला गया। इस मैच के बाद समारोह के चीफ गेस्ट महेन्द्र बिलाला ने साक्षरता के प्रसार एवं निर्धन बच्चों की शिक्षा के लिए 21 हजार रुपए के योगदान की घोषणा की।
सोशल कप में हुआ मैत्री मैच