- Hindi News
- सिटी रिपोर्टर साहित्यअकादमी से पुरस्कृत हिंदी और सिंधी के वरिष्ठ
सिटी रिपोर्टर साहित्यअकादमी से पुरस्कृत हिंदी और सिंधी के वरिष्ठ
सिटी रिपोर्टर साहित्यअकादमी से पुरस्कृत हिंदी और सिंधी के वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मण के गजल संग्रह ‘बात अलग है’ का पुस्तक का रविवार को पिंक सिटी प्रेस क्लब में एक समारोह में विमोचन हुआ। राजस्थान प्रगतिशील लेखन संघ की ओर से आयोजित इस समारोह को दूरदर्शन, जयपुर के निदेशक कृष्ण कल्पित, पूर्व निदेशक आकाशवाणी हरीश करमचंदानी, साहित्यकार गोविंद माथुर, कवि लोकेश कुमार सिंह, कवि सवाई सिंह ने अपनी उपस्थिति से खास बनाया। लक्ष्मण के साहित्य में जहां कई सुरीली पत्तियों के साथ व्यंग्यात्मक और हास्यात्मक माहौल बना, वहीं इम्मोर्टल पोएट्री पर फोकस किया गया। साहित्यकार लक्ष्मण ने बताया कि बिजनेस से रिटायरमेंट लेकर 1998 में मैं काव्य संग्रह कार्य में जुट गया। मेरे उस्ताद कालीदास गुप्ता के कहने पर शाश्वत काव्य इम्मोर्टल पोएट्री का प्रचार-प्रसार करने लगा।
उन्होंने कहा, आज काव्य के नाम पर कुछ भी परोसा जा रहा है, जो कि चिंता का विषय है। मैं काव्य को अंतिम सुख मानता हूं, ये मेरे लिए एक इबादत, एक साधना है। विमोचन समारोह में उन्होंने काव्य संग्रह की कुछ पंक्तियां भी सुनाईं।
साहित्यकार लक्ष्मण के गजल संग्रह का विमोचन