गरबा में महाआरती की प्रेक्टिस आज से
दैनिकभास्कर की ओर से आयोजित किए जाने वाले अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव 2014 के लिए हुई वर्कशॉप में यूथ, विमन और प्रोफेशनल्स सभी ने प्रैक्टिस के दौरान उत्साह दिखाया। गरबा, डांडिया की ट्रेनिंग लगभग पूरी हो चुकी है। अब सोमवार से महाआरती की प्रैक्टिस शुरू की जाएगी। गरबा रास की ग्राउंड प्रैक्टिस 24 और 25 सितंबर को होगी और 26 से 29 सितंबर तक गरबा रास खेला जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन रामबाग सर्किल स्थित एसएमएस इंवेस्टमेंट ग्राउंड में किया जाएगा। अभिव्यक्ति गरबा महोत्सव के सहयोगी सिंडीकेट बैंक, हेल्थ एंड वैलनेस मॉल (एन इनिशिएटिव बाय जीटीएम ग्रुप) और एसबीबीजे बैंक हैं।
गरबा अभिव्यक्ति वर्कशॉप में प्रेक्टिस करती प्रतिभागी।