पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिणीति की मां देंगी अंबाला में खास दावत

परिणीति की मां देंगी अंबाला में खास दावत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर नेटवर्क फिल्मोंमें आने के बाद से परिणीति चोपड़ा को काम के सिलसिले में अपने अंबाला वाले घर जाने का ज्यादा मौका नहीं मिला है। यहां उनके माता-पिता रहते हैं। बचपन से लेकर मुंबई जाने तक वे यहीं रहीं हैं। अब वे \\\"दावत-ए-इश्क’ के सह-अभिनेता आदित्य रॉय कपूर के साथ रोड ट्रिप पर हैं और उनकी फूड यात्रा चंडीगढ़ पहुंच रही है। जैसे ही यह बात परिणीति की मां को पता चली तो उन्होंने बेटी से अंबाला आने को कहा।

उन्होंने टीम से बात की और तय हुआ कि मंगलवार को चंडीगढ़ में फूड यात्रा निपटाकर टीम अंबाला के लिए रवाना होगी। यहीं पर यात्रा का समापन होगा। परिणीति ने बताया कि वे घर जाने को लेकर बहुत उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि मां पूरी दावत-ए-इश्क टीम के लिए खास व्यंजन बनाने वाली हैं।

Food yatra day-2

\\\"दावत-ए-इश्क’ के प्रचार के लिए निकले आदित्य और परिणीति का दूसरा पड़ाव रहा जयपुर। अहमदाबाद के होटल में रुके इन सितारों ने सुबह कुछ वक्त जिम में बिताया। ब्रेेकफास्ट छोड़कर सीधे लंच करने के लिए ये वहां के विशाला रेस्टोरेंट पहुंचे और गुजराती जायका चखा। लंच के बाद दोनों जयपुर के लिए रवाना हुए। यहां एक म्यूजिकल ईवनिंग का आयोजन किया गया था, जिसमें सुनिधि चौहान और जावेद अली भी मौजूद थे। आदित्य ने गिटार पर कुछ धुनें बजाईं और परिणीति, सुनिधि जावेद ने गाने गाए। फिर राजस्थानी डिनर किया।

special lunch

सुनिधि चौहान, आदित्य रॉय कपूर, परिणीति चोपड़ा और जावेद अली, जयपुर के होटल आमेर विलास में राजस्थानी भोजन करते हुए।