पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम तोड़ने का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा

एटीएम तोड़ने का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एटीएम तोड़ने का प्रयास, सीसीटीवी फुटेज से पकड़ा

जयपुर।सीकरहाउस स्थित कपड़ा मार्केट में पंजाब नेशनल बैंक के एक एटीएम को तोड़ने का प्रयास करने के आरोपी को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वारदात के वक्त एटीएम की स्क्रीन पर पत्थर मारने से सायरन बज उठा। जिसमें पुलिस जल्दी आओ -पुलिस जल्दी आओ की आवाजें रही थीं। यह सुनकर आरोपी भाग निकला, लेकिन सीसीटीवी रिकाॅर्डिंग में उसकी फोटो गई थी। डीसीपी (उत्तर) अशोक गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी इकबाल उर्फ मुन्ना (26) कृष्णापुरी, नाहरी का नाका शास्त्री नगर का रहने वाला है। उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में चार केस दर्ज हंै। 12 सितंबर को रात करीब 10:24 बजे वह पीएनबी के एटीएम पर पहुंचा। वहां पत्थर मारकर एटीएम तोड़ने का प्रयास किया।