- Hindi News
- पंख के िलए मोर मारने की जरूरत नहीं : तरुणसागरजी
पंख के िलए मोर मारने की जरूरत नहीं : तरुणसागरजी
मोर पंख कारोबार रोकने में जैन समाज बाधक
जयपुर। मेनकागांधी के मोरपंख के िलए मोर के िशकार की बात से जैन समाज ने असहमति जताई है। इस बारे में जैन मुनि-तरुण सागर महाराज का कहना है िक मयूर पिच्छिका जैन संतो की पहचान है। बगैर पिच्छिका के जैन संत 7 कदम भी नहीं चल सकते। ैपंख के धार्मिक उपयोग के लिए कानून में छूट के प्रावधान हों। उनका कहना है िक मोर साल में एक बार अपने पंख खुद ही छोड़ता है और मोर पंख के लिए उसे मारने की जरूरत नहीं होती।
अन्य राज्यों में बली के लिए भेजे जा रहे हैं ऊंट
मेनकागांधी ने राजस्थान सरकार से इस ओर सतर्क होने का आग्रह किया कि राज्य से हत्या के लिए ऊंट विभिन्न राज्यों और बांग्लादेश ले जाए जा रहे हैं। हाल ही में ईद के दौरान उत्तरप्रदेश के बंदायू जिले में बलि के लिए राजस्थान से ऊंटों को लाया गया था। उन्होंने बताया कि दिल्ली में प्रतिदिन 300 ट्रक जानवरों की हत्या कर दी जाती है। पुलिस, व्यापारियों और राजनेताओं के गठजोड़ से यह हो रहा है। उन्होंने इस प्रकार की अवैध घटनाओं को रोकने के लिए पशु कार्यकर्ताओं को पुलिस-प्रशासन के साथ दोस्ती वाला रवैया रखे जाने की जरूरत बताई। साथ ही बताया कि विभिन्न संगठनों द्वारा चलाए जा रहे गौ आश्रमों के साथ निकट संपर्क रखने की जरूरत है।
केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी रविवार को जेएलएन मार्ग स्थित होटल में इंडिया फार एनिमल विषय पर आयोजित सेमीनार में शामिल हुई।
आतंक में जाता है पशु वध का पैसा
मेनकागांधी ने कहा कि भारत में अवैध रूप से किए जा रहे पशु वध के पैसे से आतंक की फंडिंग की जा रही है। उन्होंने कहा कि आज दुनिया में सबसे ज्यादा मांस का अवैध निर्यात भारत से किया जा रहा है। गांधी ने कहा कि अब मिडिल ईस्ट में भारत से दुधारू पशुओं के मांस की मांग बहुत तेजी से बढ़ रही है।
यहबहुत चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सभी राज्य सरकारों को पशुओं के संरक्षण के िलए कठोर कदम उठाए जाने की जरूरत है।
विशेष संवाददाता|जयपुर
केंद्रीयमहिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी का कहना है कि मोरपंख के कारोबार को अवैध घोषित करने में सबसे बड़ी रुकावट राजस्थान के जैन समुदाय की तरफ से रही है। उन्होंने कहा कि इस अभियान को रोकने के लिए राजस्थान के जैन समाज की मेरे पास काफी चिट्ठियां आई। उन्होंने कहा कि जैन समुदाय में मोर के पंखों से मयूर पिच्छिक