- Hindi News
- पांचवीं फ्लाइट 26 घंटे लेट आज से सुधार की उम्मीद
पांचवीं फ्लाइट 26 घंटे लेट आज से सुधार की उम्मीद
जयपुर| हजयात्रियों को ले जाने वाले विमान सोमवार से सही टाइम पर छूटने की उम्मीद है। उड़ानों के लेट होने का सिलसिला रविवार को भी जारी रहा। पांचवीं फ्लाइट 26 घंटे देरी से और छठी फ्लाइट 5 घंटे देरी से उड़ान भर सकी। पांचवीं फ्लाइट को शनिवार सुबह 8:30 बजे रवाना होना था, लेकिन यह रविवार सुबह 10:30 बजे रवाना हुई। इसी प्रकार छठी फ्लाइट को रविवार सुबह 8:30 बजे रवाना होना था, लेकिन यह दोपहर 1:30 बजे रवाना हो सकी। दोनों फ्लाइटों में कुल 470 जने हज के मुकदस सफर पर रवाना हो सके। इस मौके पर विधायक हबीबुर्रहमान भी मौजूद थे।
हज का सफर