- Hindi News
- नाकाबंदी में दो युवक गिरफ्तार पिस्टल तीन कारतूस जब्त
नाकाबंदी में दो युवक गिरफ्तार पिस्टल तीन कारतूस जब्त
जयपुर|ब्रह्मपुरी थानापुलिस ने रविवार को नाकाबंदी के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनसे पिस्टल तीन कारतूस जब्त किए है। थानाप्रभारी बालाराम ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी फिरोज (26) फकीरों की डूंगरी, आमेर का रहने वाला है, जबकि रफीक मोहम्मद (30) खंडार का रास्ता, सुभाषचौक में रहता है। उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार को सूचना मिली थी कि दोनों युवकों के पास हथियार है। तब नाकाबंदी के दौरान जलमहल के पास दोनों युवक पकड़े गए। उनसे एक पिस्टल और 7.65 एमएम के तीन कारतूस तलाशी में जब्त किए गए।
थानाप्रभारी के मुताबिक आरोपी फिरोज द्वारा भिंड, मध्यप्रदेश से करीब एक माह पहले बीस हजार रुपए में पिस्टल खरीदने की बात सामने आई है। उनसे पूछताछ की जा रही है।