पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ट्रक ने लोडिंग ट्रॉली सवार दो युवकों को कुचला

ट्रक ने लोडिंग ट्रॉली सवार दो युवकों को कुचला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| टोंकरोड पर मोरानी मोटर्स के पास रविवार रात 11 बजे टोंक की ओर से रहे ट्रक ने लोडिंग ट्रॉली सवार दो युवकों को कुचल दिया। दोनों की मौैके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रक लेकर भाग गया, जिसे बीटू बाईपास पर नाकाबंदी में पकड़ लिया गया। एसीपी बाघ सिंह ने बताया कि मृतक संजय विकास बिहार के रहने वाले हैं। वे लोडिंग ट्रॉली में सांगानेर से दुर्गापुरा की ओर जा रहे थे। टोंक की ओर से रहा ट्रक दोनों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद रोड पर जाम लग गया। सूचना पर सांगानेर थाना पुलिस और दुर्घटना थाना पूर्व की पुलिस पहुंची। पुलिस ने करीब पौन घंटे की मशक्कत के बाद ट्रैफिक सुचारू किया। घटनास्थल के नजदीक ही कॉलोनी में रहने के कारण हादसे की सूचना पर मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए थे।