- Hindi News
- फ्लैट पर मिले होटल के बिल से हुआ ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
फ्लैट पर मिले होटल के बिल से हुआ ब्लाइंड मर्डर का खुलासा
जयपुर/आमेर| आठदिन पहले गुनावता में महिला की हत्या के आरोप में आमेर थाना पुलिस ने रविवार को महिला समेत चार जनों को गिरफ्तार कर लिया। ब्लाइंड मर्डर के खुलासे में अहम कड़ी बना एक होटल बिल, जो कि शव की शिनाख्त के बाद पुलिस को व्यवसायी के फ्लैट पर तलाशी के दौरान मिला। वारदात की मास्टरमाइंड महिला थी, जिसने व्यवसायी महिला से रुपए के लेनदेन से परेशान होकर हत्या की साजिश रची।
डीसीपी (उत्तर) अशोक गुप्ता ने बताया कि हत्या की मास्टरमाइंड शीला देवी (36) टीला नंबर एक, जवाहर नगर में रहती है। तीन अन्य आरोपी पालम विहार, गुड़गांव निवासी प्रदीप यादव (26), कुल्लू हिमाचल प्रदेश निवासी रॉकी यादव (23), नजफगढ़ नई दिल्ली निवासी प्रवीण शर्मा (35) हैं। जवाहर नगर िनवासी लीला आरोपी शीला को 10 साल से जानती थी। शीला ने उससे 80 हजार रुपए उधार लिए थे, जो कि ब्याज चढ़कर पांच लाख रुपए हो गए। शीला के मुतािबक लीला उसे छह माह से रुपए लौटाने के लिए धमका रही थी। इस पर उसने भांजे के दोस्त प्रदीप दोनों आरोपियों से िमलकर हत्या की साजिश रची। एंडवास 25 हजार रुपए देना तय हुआ। पांच हजार रुपए रॉकी के खाते में जमा करा िदए।
एडिशनल डीसीपी सुनील विश्नाेई के मुतािबक शीला ने तीनों आरोपियों को मृतका के फ्लैट से 10 लाख रुपए और सोना िमलने का लालच देकर जयपुर बुलाया। िपछले दो माह में चारों आरोपियों जयपुर में लीला देवी के ठिकानों की रैकी की। इसके बाद 7 सितंबर को तीनों कार से जयपुर पहुंचे और एमडी रोड पर होटल चंद्रमहल में ठहरे। आठ सितंबर को सुबह 5 बजे शीला ने लीला को फोन कर भिवानी से कपड़े दिलवाने का बहाना कर टीपी नगर बुलाया। वे उसे तड़के दिल्ली रोड पर ले गए, लेकिन उजाला होने से हत्या करना टाल दिया और उसे वापस फ्लैट पर छोड़ आए। उसके बाद आरोपियों ने शाम चार बजे लीलादेवी को होटल बुलाया और उसे कार में बैठाकर रवाना हो गए। मनोहरपुरा टोल नाके के पास अंधेरा होते ही आरोपियों ने मोबाइल चार्जर के वायर से गला घोंटकर लीला देवी हत्या कर दी और शव को गुनावता में सड़क किनारे फेंक दिया।
एक सुराग से पकड़े गए चारों आरोपी
जेवर चुराते वक्त फ्लैट में िगरा होटल का िबल
हत्या के बाद शीला ने लीला के पर्स से फ्लैट की चाबी निकाली, फिर रॉकी के साथ उसके फ्लैट पर पहुंची, जबकि प्रदीप प्रवीण कार से दिल्ली चले गए। शीला राॅकी ने फ्लैट से जेवर चुराए। इ