पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बढ़ारणा की तलाई में डूबा बालक

बढ़ारणा की तलाई में डूबा बालक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर|विश्वकर्मा केपास बढ़ारणा गांव में रविवार दोपहर तलाई के किनारे खेलते समय सात वर्षीय बच्चे विवेक का पैर फिसलने पर पानी में डूबने से मौत हो गई। तलाई पास के गड्ढे में करीब 20 फिट पानी भरा हुआ था। विवेक के तलाई में गिरने पर उसके साथ खेल रहे बच्चे चिल्लाने लगे। बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग एकत्र हुए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने ही तलाई से विवेक के शव को निकाल लिया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि जेडीए की बढ़ारणा ग्रुप हाउसिंग स्कीम में सड़कें बनाने के लिए तलाई से मिट्टी खोदी गई थी। जिससे तलाई का आकार बदल गया था। इसके चलते हादसा हुआ। विरोध में ग्रामीणों परिजनों ने बच्चे के शव के साथ प्रदर्शन किया और विश्वकर्मा थाना पुलिस को शव पोस्टमार्टम के लिए नहीं ले जाने दिया। पुलिस अधिकारियों की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। लोगों ने मिट्टी उठाने के लिए गड्ढे खोदने वाले ठेकेदार अन्य जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।