- Hindi News
- आदेशों के बावजूद पोलिंग बूथ पर मतदाता सूचियों का पठन नहीं
आदेशों के बावजूद पोलिंग बूथ पर मतदाता सूचियों का पठन नहीं
जयपुर | जिलानिर्वाचन अधिकारी कलेक्टर कृष्ण कुणाल के आदेशों के बावजूद शहर के कई पोलिंग बूथ पर रविवार को बूथ लेवल अफसरों (बीएलओ) ने मतदाता सूचियों का पठन नहीं किया। मतदाता सूचियों पर नगर निगम चुनावों के लिए तैयार मतदाता सूची नहीं होने के कारण लोग अपना नाम भी नहीं देख पाए। कई पोलिंग बूथ पर बीएलओ पहुंचे ही नहीं और लोगों को मायूस लौटना पड़ा। लोगों ने सोमवार को हर पोलिंग बूथ पर बीएलओ को मौजूद रहने मतदाता सूची होने के लिए कर्मचारियों को पाबंद करने की मांग की है।
जिले में नगर पालिका आम चुनाव 2014 की निर्वाचक नामावलियों की तैयारी के मतदाता सूचियाें के संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की तारीख निर्धारित की है। मतदाता सूची पर दावों आक्षेपों को प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर है तथा विशेष अभियान की तारीख 13, 14 21 सितंबर तय की गई है। इसके बाद 30 सितंबर तक दावों एवं आपत्तियों का समाधान किया जाएगा। 10 अक्टूबर तक पूरक सूचियां तैयार की जाएंगी। निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 14 अक्टूबर को होगा।