- Hindi News
- बच्ची से दुष्कर्म, किशोर को पड़ोसियों ने दबोचा
बच्ची से दुष्कर्म, किशोर को पड़ोसियों ने दबोचा
जयपुर | शास्त्रीनगर में रविवार को एक किशोर ने मकान में रहने वाली 6 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म कर दिया। बच्ची को रोते देख लोग इकट्ठा हो गए और आरोपी की पिटाई कर उसे शास्त्री नगर पुलिस को सौंप दिया। आरोपी अनिल कुमार बिहार का है। वह पीड़ित बच्ची के मकान में ही किराये से रहता है। एसीपी द्वारकाप्रसाद शर्मा ने बताया कि शाम 4:30 बजे बच्ची कमरे के बाहर खेल रही थी। तभी अनिल ने बच्ची को अपने कमरे में बुला लिया और उससे दुष्कर्म किया। बालिका को जेके लॉन अस्पताल पहुंचाया गया है।