पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चौमू में देर रात फायरिंग से लोगों में दहशत

चौमू में देर रात फायरिंग से लोगों में दहशत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जयपुर| जयपुर-चौमूमार्ग पर रविवार देर रात बंसल मोटर्स के सामने खाली प्लाट में चल रही शराब पार्टी के दौरान फायरिंग हो गई। धमाका सुनकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। लोगों के अनुसार पार्टी कर रहे लोगों में विवाद होने पर किसी ने फायरिंग की होगी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों के अनुसार वहां गोली के खोल नहीं मिले हैं, जिससे फायरिंग होने की पुष्टि नहीं हो पाई। हालांकि मौके पर खड़ी दो गाड़ियों के शीशे टूटे मिले हैं। पार्टी कर रहे लोग भी घटना के बाद वहां से भाग गए।