पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्दी हार्ट का दिया संदेश

हेल्दी हार्ट का दिया संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिटी रिपोर्टर. महिलाऔर पुरुषों ने दौड़ के साथ लोगों को हेल्दी लाइफ के लिए अवेयर किया। मौका था वर्ल्ड हार्ट डे के उपलक्ष्य में शनिवार को आयोजित मैराथन का। ‘हार्ट विद सोल’ के नाम से आयोजित इस हाफ मैराथन में 75 वर्ष के प्रभुलाल देवेंदा और 25 वर्ष के हर्ष ने जोश और उत्साह दिखाया।

जयपुर मैराथन के सीईओ और फाउंडर मुकेश मिश्रा, इंडस्ट्रियलिस्ट रवि गोयनका और अमित चतुर्वेदी, आर्य हॉस्पिटल की डायरेक्टर डॉ. साधना आर्य, डॉ. लीना बल्दवा, इनकम टैक्स कमिश्नर संजीव सिंह, आर्किटेक्ट शामिनी, विशाल सहगल, डॉ. अर्पिता जिंदल, मेघा भटनागर, डॉ. रमा पांडे सहित कई रनर्स ने 5,51,181 कदम की दौड़ 2.30 घंटे में पूरी की। रनर्स दैनिक जीवन में दौड़ के महत्व और उससे मिलने वाले लाभों के बारे में जानते हुए दौड़े। विंटर्स में 25 जनवरी को भारत की सबसे बड़ी मैराथन ‘जयपुर मैराथन’ का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं, जिससे कि हेल्दी लाइफ स्टाइल के लिए अधिक से अधिक लोगों को प्रेरित किया जा सके।