- Hindi News
- मंत्री महापौर ने आदर्श बाजार में झाड़ू लगाकर की शुरुआत
मंत्री महापौर ने आदर्श बाजार में झाड़ू लगाकर की शुरुआत
नगरीयविकासएवं स्वायत्त शासन मंत्री राजपालसिंह शेखावत, जयपुर महापौर निर्मल नाहटा, उपमहापौर मनोज भारद्वाज सहित आला अफसरों ने सोमवार सुबह बरकत नगर के आदर्श बाजार से प्रदेशभर में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान की शुुरुआत की। मंत्री को झाड़ू लगाने के बाद खुद के हाथों से कचरा उठाते देख निगमकर्मी चौंक गए। स्थानीय महिलाओं ने भी कचरा उठाकर पार्क और बाजार की सफाई में सहयोग किया। इस कार्यक्रम में कलक्टर कृष्ण कुणाल और निगम सीईओ ज्ञानाराम भी शरीक हुए। स्वच्छता अभियान 8 से 14 दिसंबर तक सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
मंत्रीने कहा अतिक्रमण हटाना भी सफाई का हिस्सा
मंत्रीराजपालसिंह शेखावत ने आदर्श बाजार में झाड़ू लगाने के बाद कहा कि बाजारों और बस्तियों से अतिक्रमण हटाना भी सफाई का हिस्सा बनना चाहिए। केवल झाड़ू लगाने से काम नहीं चलेगा। पॉलिथीन हटाने के लिए जब्ती को तेज करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बंद लाइटों को चालू करने और स्वच्छता के लिए मोहल्ला विकास समितियों को जोड़ने को कहा।
कड़ीसे कड़ी जोड़कर करेंगे जागरूक : महापौर
महापौरनिर्मल नाहटा ने अभियान के पहले दिन के कार्यक्रम में कहा कि जयपुर में कड़ी से कड़ी जोड़कर सभी मोहल्लों के लोगों को सफाई के लिए जागरूक किया जाएगा। स्वच्छता अभियान को आमजन की आवाज बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मंत्री ने भी पूरे राज्य के निकायों को गंदगी करेंगे और करने देंगे के नारे के साथ काम करने का आह्वान किया।
विशेष संवाददाता| जयपुर
नगरीयविकासएवं स्वायत्त शासन मंत्री राजपालसिंह शेखावत, जयपुर महापौर निर्मल नाहटा, उपमहापौर मनोज भारद्वाज सहित आला अफसरों ने सोमवार सुबह बरकत नगर के आदर्श बाजार से प्रदेशभर में चलाए जाने वाले स्वच्छता अभियान की शुुरुआत की। मंत्री को झाड़ू लगाने के बाद खुद के हाथों से कचरा उठाते देख निगमकर्मी चौंक गए। स्थानीय महिलाओं ने भी कचरा उठाकर पार्क और बाजार की सफाई में सहयोग किया। इस कार्यक्रम में कलक्टर कृष्ण कुणाल और निगम सीईओ ज्ञानाराम भी शरीक हुए। स्वच्छता अभियान 8 से 14 दिसंबर तक सभी नगरीय निकाय क्षेत्रों में चलाया जाएगा।
मंत्रीने कहा अतिक्रमण हटाना भी सफाई का हिस्सा
मंत्रीराजपालसिंह शेखावत ने आदर्श बाजार में झाड़ू लगाने के बाद कहा कि बाजारों और बस्तियों से अतिक्रमण हटाना भी सफाई का हिस्सा बनना