- Hindi News
- भव्य कलशयात्रा के साथ रामकथा महोत्सव शुरू
भव्य कलशयात्रा के साथ रामकथा महोत्सव शुरू
जयपुर| तुलसीसेवा संस्थान की ओर से आचार्य किरीट भाई के श्रीराम कथा प्रवचन सोमवार से शुरू हुए। इससे पूर्व 1000 भक्तों ने कलशयात्रा निकाली। किरीटभाई ने पूजा कर बियानी गर्ल्स कॉलेज के गुरु हनुमान मंदिर से कलशयात्रा को रवाना किया। कलशयात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए विद्याधर नगर के महात्मा ज्योतिबा फुले राष्ट्रीय संस्थान में संपन्न हुई। यहां किरीटभाई ने प्रवचनों में धर्म का मतलब बताया। उन्होंने कहा जहां धर्म है, वहीं विजय है और धर्म का अर्थ प्रतिपल व्यवहार है, श्रीराम ने अपने अवतार के दौरान सभी को धर्म का पालन करना सिखाया, इसीलिए गीता योगशास्त्र है और रामायण प्रयोगशास्त्र। उन्होंने कहा कि भगवान से साक्षात्कार करने के लिए जीवन में 9 नियमों का पालन करना होगा। कथा आयोजक श्यामलाल बांकेबिहारी अग्रवाल ने बताया कथा 16 दिसंबर तक प्रतिदिन दोपहर 2 से 6 बजे तक चलेगी।