तीन स्टेट हाईवे पर टोल वसूली इसी माह से
जयपुर | आरएसआरडीसीइसी महीने प्रदेश के तीन स्टेट हाईवे पर टोल वसूली शुरू करेगा। इनमें जोधपुर-ओसियां, फलौदी की सड़क शामिल रहेगी। इसी तरह बाड़ी-बसेड़ी-बयाना-भुसावर-छोंकरवाड़ा-खेड़ली पर टोल वसूली होगी। इसके अलावा बांसवाड़ा से रतलाम की ओर जाने वाली सड़क पर टोल वसूली होगी। आरएसआरडीसी की ओर से कारों के लिए 30 से 40 रुपए तक चार्ज किए जा सकते हैं। ये चार्ज 31 मार्च तक रहेंगे। इसके बाद 1 अप्रैल से नया टैरिफ लागू होगा। जयपुर-जोबनेर-कुचामन से नागौर तक चार नए टोल 1 दिसंबर से आरएसआरडीसी ने शुरू कर दिए हैं। आरएसआरडीसी ने पीडब्ल्यूडी को रिपोर्ट भेजकर सीकर, चला के टोल को दूसरी जगह शिफ्ट नहीं करने की पैरवी की है। ये टोल सड़क कोटपूतली, नीम का थाना, सीकर कुचामन को जोड़ रही है।
तीनों टोल की स्थिति
जोधपुरओसियां-फलौदी सड़क, 15 दिसंबर से। टोल के अंतर्गत सड़क की लंबाई 122 कि.मी. ये टोल 2032 तक रहेगा।
बाड़ी-बसेड़ी-बयाना-भुसावर - छोंकरवाड़ा- खेड़ली 10 दिसंबर से। टोल के अंतर्गत सड़क की लंबाई 77 किमी.। ये टोल 2036 तक
बांसवाड़ा-रतलाम,मप्र सीमा तक- 8 दिसंबर टोल के अंतर्गत सड़क की लंबाई 38 किमी। ये टोल 2031 तक रहेगा।