पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आंध्र, कर्नाटक, गुजरात की तरह होंगे शिक्षक तबादले

आंध्र, कर्नाटक, गुजरात की तरह होंगे शिक्षक तबादले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वि. सं. जयपुर/अलवर | लंबेसमय से तबादलों के लिए इंतजार कर रहे तृतीय श्रेणी शिक्षकों के लिए तीन राज्यों की तर्ज पर तबादला नीति बनेगी। इसका ड्राफ्ट अंतिम चरण में है। शिक्षा विभाग के प्रमुख अधिकारियों ने करीब 5 महीने पहले तीनों ही राज्यों का दौरा कर यहां की शिक्षक तबादला नीतियों का अध्ययन किया था। तत्कालीन एसीएस श्याम एस अग्रवाल ने तबादला नीति के ड्राफ्ट पर काम प्रारंभ भी किया था, लेकिन उनके तबादले के बाद इसकी गति धीमी हो गई थी। अब एक बार फिर अधिकारी इस मामले पर सक्रिय हो गए हैं। नीति में इस बात का भी ध्यान रखा जा रहा है कि स्थानांनतरण नीति को लागू करने के लिए पंचायतीराज अधिनियम या नियमों में बदलाव या संशोधन की जरूरत है तो इसे किस प्रकार संभव बनाया जाए। तीनों राज्यों में ऑनलाइन तबादले होते हैं। इससे तबादलों में पारदर्शिता बढ़ती है। सरकार पहले तबादला नीति का अध्ययन करेगी। इसके बाद ही इस पर निर्णय हो सकता है।

नीति में तबादलों में ऑनलाइन सिस्टम का भी प्रावधान हो सकता है। राज्य में अगर ऑनलाइन तबादलों का सिस्टम लागू हुआ तो तृतीय श्रेणी शिक्षकों के संबंध में राजनीतिक दखल समाप्त हो जाएगा। फिलहाल बड़े पैमाने पर तबादलों को लेकर पॉलिटिकल इंट्रेस्ट है और यही कारण है कि सरकार पिछले 15 सालों से कोई ठोस नीति नहीं बना पाई है।

शहरोंको मिलेगी ग्रेड : विभागके सूत्रों का कहना है कि तबादला नीति में शहरों और गांवों को ग्रेड देने का प्रावधान हो सकता है। इसमें चार ग्रेड ए, बी, सी डी होगी। बड़े शहरों को ग्रेड और छोटे गांवों को डी ग्रेड में रखा जाएगा। प्रमुख शहर से दूरी के आधार पर भी ग्रेड बदलने का प्रावधान किया जाए।

शिक्षकोंको मिलेंगे पॉइंट : शिक्षकोंको पदस्थापन के बाद किसी स्थान पर नौकरी के साल के अनुसार पॉइंट दिए जाने का प्रावधान हो सकता है। पॉइंट के आधार पर तय होगा कि एक शिक्षक किस स्थान पर कितने सालों से टिका है।

आंध्रमें होते हैं ऑनलाइन आवेदन

आंध्रप्रदेशशिक्षा विभाग की वेबसाइट के जरिए तबादले के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाता है और अपनी पसंद की जगह का चुनाव भी ऑनलाइन ही किया जाता है। इस वेबसाइट पर स्कूल, रिक्त पद सहित तमाम जानकारी अपडेट रहती है। इस वेबसाइट के माध्यम से बिना किसी की सिफारिश के स्थान खाली होने की स्थिति में आसानी से तबादला हो जाएगा।



इस पूरे सिस्टम में किसी ने