- Hindi News
- 13 दिसंबर के सम्मेलन में नितिन गडकरी समेत 6 केंद्रीय मंत्री आएंगे
13 दिसंबर के सम्मेलन में नितिन गडकरी समेत 6 केंद्रीय मंत्री आएंगे
वि. सं. जयपुर | भाजपासरकार के एक साल पूरा होने पर 13 दिसंबर को होने वाले सम्मेलन में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, जल संसाधन मंत्री उमा भारती और ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल शामिल होंगे। इसके अलावा प्रदेश से सांसद और केंद्र में मंत्री निहालचंद मेघवाल, राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ और सांवरलाल जाट तो मौजूद रहेंगे ही।
सम्मेलन की तैयारियों को लेकर प्रदेश भर में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं की ओर से मंडल स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकों का दौर चल रहा है। प्रदेश भाजपा कार्यालय में सोमवार को मालवीय नगर भाजपा मण्डल की बैठक रखी गई। बैठक में शिक्षा मंत्री कालीचरण सराफ ने कहा कि सम्मेलन में सांसद, विधायक से लेकर भाजपा के बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता आएंगे। सराफ ने दावा किया कि अकेले मालवीय नगर विधानसभा क्षेत्र से 20 हजार लोग इस सम्मेलन में शामिल होंगे।
समारोहमें जयपुर से 50 हजार कार्यकर्ता शामिल होंगे
वर्षगांठकार्यक्रम को लेकर सांगानेर मंडल की मानसरोवर किरण पथ स्थित आदर्श विद्या मन्दिर में बैठक हुई। इसमें मंडल अध्यक्ष, सभी वार्ड के पार्षद, भाग प्रमुख एवं बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक में भाजपा जयपुर शहर अध्यक्ष संजय जैन ने कहा कि 13 दिसंबर के सम्मेलन में जयपुर शहर से करीब 50 हजार लोगों को शामिल करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए वार्ड स्तर पर बैठकें हो रही हैं।