- Hindi News
- यूडीएच मंत्री ने 5 एक्ट मंजूरी के लिए सीएस और सीएम को भेजे
यूडीएच मंत्री ने 5 एक्ट मंजूरी के लिए सीएस और सीएम को भेजे
नगरीयविकास विभाग से जुड़े पांच बिल का कैबिनेट मीमो तैयार किया जा चुका है। लेकिन पांचों बिल को मंगलवार को होने वाली कैबिनेट में रखे जाने के आसार कम हैं। नगरीय विकास मंत्री राजपालसिंह शेखावत ने सोमवार को पांचों बिलों को तीन घंटे मंथन के बाद मंजूरी दी।
इसके बाद पांचों बिल स्वीकृति के लिए मुख्य सचिव सी. एस. राजन के पास भेजे गए। उसके बाद बिल मुख्यमंत्री के पास सीएमओ भेजे जाएंगे। इस कारण मंगलवार को कैबिनेट में संभवतया कोई बिल नहीं रखा जाएगा।
यूडीएच अधिकारियों ने बताया कि अगली कैबिनेट भी जल्द प्रस्तावित बताई जा रही है। इस कारण 13 दिसंबर की उपलब्धियों को लेकर बुलाई जा रही कैबिनेट में बिलों को नहीं रखा जा रहा है।
इनपांच बिलों को सीएस के पास भेजा
नगरीयविकास मंत्री राजपालसिंह शेखावत ने अपार्टमेंट एंड ओनरशिप बिल, हैरिटेज बिल, लैंड गारंटी एंड टाइटल बिल, अफोर्डेबल हाउसिंग पॉलिसी की जगह बनाई गई मुख्यमंत्री जन आवास योजना, कंट्री एंड टाउनशिप बिल पर मंथन किया। उसके बाद मंजूर करते हुए मुख्य सचिव को भेज दिए। सीएस पांचो बिलों पर मुख्यमंत्री से अंतिम गाइडलाइन लेंगे। उसके बाद कैबिनेट में रखे जाएंगे।