पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फरवरी में फुल गियर में आएगी सरकार

फरवरी में फुल गियर में आएगी सरकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उद्योगमंत्री गजेंद्रसिंह खींवसर ने कहा ‘कांग्रेस के नेता कह रहे हैं कि भाजपा सरकार ने एक साल में कुछ नहीं किया। पूर्ववर्ती अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार ने जाते-जाते प्रदेश का सारा खजाना मुफ्त बांटने वाली योजनाओं में ही लुटा दिया। इसके बावजूद वसुंधरा राजे ने कई योजनाएं लागू कीं, कई योजनाएं लंबित हैं। छह महीने तो सरकार के आचार संहिता में ही गुजर गए। फरवरी के बाद सरकार फुल गियर में आएगी। कांग्रेस जिस घाटे की ट्रेन को प्लेटफाॅर्म पर छोड़कर गई थी, भाजपा सरकार इस घाटे की ट्रेन को चार साल में धीरे-धीरे बदल देगी।’

खींवसर सोमवार को जैन भवन में भाजपा देहात कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे। यह बैठक जयपुर में 13 दिसंबर को प्रदेश में वसुंधरा राजे सरकार के एक साल की उपलब्धियों को लेकर होने वाली आमसभा की तैयारियों को लेकर बुलाई थी। बैठक में प्रदेश महामंत्री मुकेश पारीक, विधायक जोगाराम पटेल, पूर्व जिला प्रमुख अमिता चौधरी, पूर्व विधायक नारायणराम बेड़ा पूर्व जिलाध्यक्ष घनश्याम डागा राधाकिशन थानवी भी उपस्थित रहे।

^यह बात फैलाई जा रही है कि एक साल में भाजपा ने कुछ काम नहीं किया। भाजपा के कुछ कार्यकर्ता भी उनकी बातों में रहे हैं, लेकिन वसुंधरा राजे को तो छह माह ही मिले। छह महीने तो आचार संहिता में गुजर गए। आप भरोसा रखिए, भाजपा प्रदेश में जबरदस्त कार्य करेगी। वसुंधरा राजे का यह कार्यकाल पिछले कार्यकाल से भी ज्यादा स्वर्णिम रहेगा। अर्जुनलालगर्ग, विधिमंत्री

^वसुंधराराजे की सरकार ने एक साल में जबरदस्त विकास की योजनाओं को लागू किया है। हम सभी कार्यकर्ताओं को एक बुकलेट देंगे, जिसमें उन सभी योजनाओं का उल्लेख किया गया है। पब्बारामविश्नोई, भाजपादेहात जिलाध्यक्ष विधायक