चैरिटी के लिए दौडेंग़े जयपुर के रनर्स
सिटी रिपोर्टर वर्ल्डट्रेड पार्क और संस्कृति युवा संस्था की ओर से 25 जनवरी 2015 को होने वाली इंटरनेशनल जयपुर मैराथन में रनर्स लंदन मैराथन, मुंबई मैराथन दिल्ली मैराथन की तर्ज पर चैरिटी के लिए दौड़ते नजर आएंगे। यह बात जयपुर मैराथन के सीईओ और फाउंडर मुकेश मिश्रा ने सोशल समिट में कही। उन्होंने कहा, हर रनर अपने कॉज और एनजीओ को फंड रेजिंग में किसी तरह से मदद कर सकता है।