पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बबली नहीं चीयरअप गर्ल कहो : परिणीति

बबली नहीं चीयरअप गर्ल कहो : परिणीति

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुल्लूकी भूमिका मेरे व्यक्तिगत जीवन से भी मिलती है। चूंकि मैं इस फिल्म में एक शू सेल्स गर्ल की भूमिका निभा रही हूं तो सेल्स मार्केटिंग भी हकीकत में कर चुकी हूं। अभिनय में आने से पहले मैंने फाइनेंस के प्रॉडक्ट बेचे हैं।

जिंदगी और फिल्म से जुड़े कुछ ऐसे ही अनुभव साझा किए बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और एक्टर आदित्य रॉय कपूर ने। दोनों अपनी नई फिल्म ‘दावत-ए-इश्क’ के प्रमोशन के लिए रविवार को जयपुर में थे।

दोनों रविवार को जयपुर से बाय कार आगरा गए, जहां ताजमहल पर एक कव्वाली कार्यक्रम में शिरकत और फिल्म प्रमोशन करेंगे। इस काफिले के लिए 22 लग्जरी कारों का इंतजाम जयपुर से किया गया।

पहलीकमाई संभाल रखी है : परिणीति

शूसेल्स गर्ल की भूमिका निभा रही परिणीति कहती हैं, जब मुझे 4 हजार रुपए अपनी पहली सैलरी के तौर पर मिले तो मैंने उन्हें एंजॉमेंट पर खर्च करने के बजाय अभी तक संभाल कर रखा है। इस कमाई को खर्च नहीं किया, क्योंकि हम कमाते हैं तो किसी खास वक्त और जरूरत के लिए, तो कैसे कोई खर्च कर सकता है?

city guest