पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजस्थान में नवंबर से शुरू होगा नाइट टूरिज्म

राजस्थान में नवंबर से शुरू होगा नाइट टूरिज्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शेफ से बिजनेसमैन तक का सफर

राजस्थानमें नाइट टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए नवंबर से ‘नाइट टूरिज्म‘ शुरू किया जाएगा। ऐसे में मॉन्यूमेंट्स रात 11 बजे तक खुले रहेंगे। इसके लिए इन साइट्स पर इलेक्ट्रिफिकेशन/फ्लड लाइट्स का कार्य शुरू हो गया है। यह घोषणा राजस्थान सरकार के प्रमुख शासन सचिव पर्यटन, शैलेन्द्र अग्रवाल ने रविवार को होटल मेरिएट में एफएचआरएआई के कन्वेंशन में की। वे कन्वेंशन में सेशन ‘इंटरेक्शन विथ सेन्ट्रल/स्टेट गवर्नमेंट टूरिज्म ऑफिशियल्स’ में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि राजस्थान में रिपीट टूरिस्ट को लुभाने के लिए सर्किट्स की योजना बनाई जा रही है। इसकी शुरुआत ‘हैण्डीक्राफ्ट सर्किट’, ‘बर्डिंग सर्किट’ और ‘स्प्रिचुअल सर्किट’ से की जाएगी। ‘हैण्डीक्राफ्ट सर्किट’ में पर्यटक गांवों में कारीगरों को क्राफ्ट बनाते देख सकेंगे और उनके जीवन को समीप से जान सकेंगे। ‘बर्डिंग सर्किट’ में पक्षी प्रेमियों को केवलादेव नेशनल पार्क, सांभर झील, तालछापर आदि जगह ले जाया जाएगा।

शहर के एक रेस्टोरेंट में घेवर के साथ सेल्फी लेते संजीव कपूर।