चला वेस्टर्न आउटफिट्स का जादू
रैम्पपर गर्ल्स ने वेस्टर्न आउटफिट्स को जितनी खूबसूरती से शोकेस किया, उतना ही बेहतरीन साड़ी और सूट भी रहा। ट्रेडिशनल और वेस्टर्न के यह रंग देखने को मिले रविवार को ‘मिस्टर किंग एंड मिस क्वीन ऑफ राजस्थान’ फैशन शो में। फर्स्ट राउंड वेस्टर्न ड्रेस के नाम रहा, जिसमें गौरव प्रताप और उमंग ने पार्टी वेयर ड्रेस पेश की।
एकलव्य ने बताया, चीफ गेस्ट और शो स्टॉपर ‘इस प्यार को क्या नाम दू\\\' फेम श्रेनू पारीख रहीं। उन्होंने जूरी पैनल में जयपुर की मॉडल्स को जज भी किया। शो में 5 डिजाइनर्स का कलेक्शन शोकेस हुआ।
ऐश्वर्याको देख हुई उत्साहित
श्रेनूने अपने तीन डेली सोप की जर्नी शेयर करते हुए कहा, मैं पहली बार जयपुर आई हूं और यहां फैशन शो के लिए जज बनना खुशी की बात है। फार्मेसी की स्टडी कर रही थी और एक्टिंग फील्ड में गई। वडोदरा से मुंबई कब गई और शो मिलते चले गए, मुझे पता ही नहीं चला। 6 साल की थी तब ऐश्वर्या राय को मिस इंडिया बनते हुए देखा था। तब मैंने भी मिस इंडिया बनने का ख्वाब देखा।
fashion show
शो में पार्टिसिपेट करतीं मॉडल्स।