- Hindi News
- सेंट्रल पार्क में किया गया बर्ड फ्रीडम डे सेलिब्रेट
सेंट्रल पार्क में किया गया बर्ड फ्रीडम डे सेलिब्रेट
सिटी रिपोर्टर अबहर साल सितंबर के दूसरे रविवार को बर्ड फ्रीडम डे मनाया जाएगा। रविवार को गुरुकुल योग संस्थान और अन्य संस्थान के सहयोग से सेंट्रल पार्क में हिंदी दिवस के साथ बर्ड फ्रीडम डे सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विजेता रहे बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार दिए गए। कवि किशोर पारीक सहित अन्य कवियों ने \\\"मुझे उन्मुक्त गगन में रहने दो\\\' कविता का पाठ किया। इस मौके पर उपस्थित लोगों ने पक्षियों को कभी कैद नहीं करने की शपथ ली।
कार्यक्रम संयोजक विपिन कुमार जैन ने बताया कि इस मौके पर जयपुर मेयर ज्योति खंडेलवाल, शहर भाजपा अध्यक्ष संजय जैन, योग गुरु डॉ. महेंद्रसिंह राव, कमल बाबू जैन, संजय काला, प्रदीप जैन, डाॅ. सूरज जिद्दी, संदीप कटारिया, एवं पीपुल्स फॉर एनीमल्स के प्रदेश प्रभारी बाबूलाल जाजू ने पक्षियों के प्रति अपने विचार व्यक्त किए।
मुझे उन्मुक्त गगन में उड़ने दो