पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकील हड़ताल स्थगित

वकील हड़ताल स्थगित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

>दीबार एसो. जयपुर के महासचिव संजय व्यास के अनुसार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने डीजे दीपक माहेश्वरी एडीजे महेन्द्र चौधरी के ट्रांसफर पर सहमति दी।

>न्यायिक अफसरों द्वारा वकीलों के खिलाफ लिए प्रस्तावों, कोर्ट परिसर में नारेबाजी, बैकडोर एंट्री विजिलेंस विभाग में न्यायिक अफसरों के खिलाफ लंबित शिकायतों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

सुलह के सूत्रधार

महाधिवक्ताएनएम लोढ़ा, जस्टिस मोहम्मद रफीक एमएन भंडारी और अतिरिक्त महाधिवक्ता एसके गुप्ता।

सीजेआई और सीजे ने सालासर में की पूजा

जो 67 दिन से नहीं हो पाया... वह साढ़े चार घंटे में हुआ

मंदिर परिसर में सीजेआई।

सुबह 11:00 बजे | संघर्ष समिति कोर कमेटी की बैठक

इसबैठक के लगभग एक घंटे बाद बार कौंसिल सदस्य, हाईकोर्ट बार एसो. दी बार एसो. जयपुर के पदाधिकारी कोर कमेटी सदस्य न्यायाधीश मो. रफीक के घर पहुंचे। बातचीत शुरू हुई। न्यायाधीश एम.एन.भंडारी भी मौजूद रहे। वकीलों ने शिकायत निवारण कमेटी के सदस्य महाधिवक्ता एन.एम. लोढ़ा को बुलाया।

दोपहर1:30 बजे | समझौता वार्ता का दौर

वकीलोंने अपनी ओर से पक्ष रखने के लिए महाधिवक्ता को नियुक्त कर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पास भेजा। न्यायाधीश मो. रफीक एम.एन.भंडारी भी साथ गए। वहां महाधिवक्ता दोनों न्यायाधीशों ने कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से वकीलों की मांगों पर चर्चा की।

3:30बजे | सार्थक रही पहल

कार्यवाहकमुख्य न्यायाधीश ने वकीलों की मांगों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। हड़ताल खत्म होने का रास्ता खुला। महाधिवक्ता से बात होने के बाद ऑल राजस्थान एडवोकेट संघर्ष समिति ने हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की।