राजस्थान की पावर लिफ्टिंग टीम घोषित
जयपुर | जयपुरके पवन कुमावत राजस्थान की पावर लिफ्टिंग टीम में शामिल किए गए हैं। गोवा में 16 सितंबर से होने वाली नेशनल पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए घोषित राजस्थान की पुरुष टीम में पवन के अलावा कमलेश शर्मा, तरुण पालीवाल, नवीन शर्मा, दिव्यांश सोनी, सुनील गुजराती, आशीष ओझा, शिवनारायण व्यास, सुमित कुमार, परमजीत, प्रिन्स, भगवान सिंह और अनिल खन्ना का चयन हुआ, जबकि राजकुमारी, माला सुखला, शाराकाजी, अंजली शर्मा और रेखा व्यास महिला टीम में चुनी गईं।